News Update – खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022

sadbhawnapaati
1 Min Read

खेलोगे कूदोगे बनोगे नवाब: मप्र के सत्यार्थ पटेल को एयर राइफल में गोल्ड, केनोइंग में  शिवानी और मसुमा को रजत

Khelo India News Indore. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी सत्यार्थ पटेल को एयर राइफल की 10 मीटर पुरुष स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर बधाई दी है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की केनोइंग स्पर्धा के टीम इवेंट में मध्यप्रदेश राज्य वॉटर स्पोर्टस अकादमी की खिलाड़ी शिवानी और मसुमा को भी रजत पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी शिवानी और मसुमा ने रजत पदक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने दोनों महिला खिलाड़ियों के स्वर्णिम भविष्य की कामना भी की है।

Share This Article