अब नर्मदा के पानी की 24 घंटे होगी निगरानी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

– पानी की शुद्ध जांचने के लिए मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लगा रहा मशीन
प्रदेश की जीवन रेखा नर्मदा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मोर्चा संभालेगा। नर्मदा नदी के पानी की जांच के लिए मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सेठानी घाट पर नई मशीन लगा रहा है।
यह मशीन 24 घंटे पानी की जांच करती रहेगी। साथ ही सेठानी घाट पर एक डिस्पले बोर्ड भी लगाया जाएगा। इस बोर्ड में पानी की जांच की जानकारी हर मिनट अपडेट होगी। लगभग 25 लाख की लागत से यह सिस्टम तैयार किया जा रहा है।
राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय में सर्विलांस सिस्टम है जो कंट्रोल रूम का काम करता है। नर्मदा नदी पर लगाए जाने वाले सर्विलांस सिस्टम इससे जुड़ेगा। जो 24 घंटे पानी की गुणवत्ता से जुड़ी रिपोर्ट देते रहेंगे। ये सिस्टम पानी में तय स्तर से अधिक प्रदूषण मिलने पर अलर्ट मैसेज भी देंगे। इस आधार पर सरकार कार्रवाई करेगी।
इन मानकों पर होगी पानी की जांच
नदी के पानी में पीएच, डिजॉल्व ऑक्सीजन, बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड, क्लोराइड, सल्फेट, टी हार्डनेस, कैल्सियम हार्डनेस, तापमान, एफ-कोलिफॉम, टी-कोलिफॉम, सोडियम, पोटेशियम, मैग्नेशियम एच, टी-सॉलिड, डी-सॉलिडस, एस-सॉलिड सहित अन्य मानकों पर पानी की जांच की जाएगी।
प्रदेश में यहां भी लगेंगे सिस्टम
पर्यावरण विभाग और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नर्मदा नदी में 10 अन्य स्थानों को स्टेशन लगाने के लिए चिंहित किया है। इन स्थानों में डिंडोरी, मंडला, नरसिंहपुर जिले का बरमान घाट, सीहोर जिले में शाहगंज, देवास जिले का नेमावर, खंडवा में ओंकारेश्वर, मंडलेश्वर, धार जिले के धरमपुरी, बड़वानी के राजघाट और आलीराजपुर के ककराना घाट शामिल है।
इनका कहना है
नर्मदा के पानी की शुद्धता जांचने के लिए सेठानी घाट पर ऑनलाइन मॉनीटरिंग सिस्टम तैयार किया जा रहा है। नर्मदापुरम शहर के साथ ही पचमढ़ी में हवा की जांच करने के लिए मशीन लगाई जाएंगी।
डॉ. प्रवीण कोठारी, जेई, मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।