ऑनलाइन बिजली बिलों के भुगतान पर अब पहले से और ज्यादा छूट

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग के आदेशानुसार अब निम्नदाब घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली का बिल ऑनलाइन जमा करने पर पहले से और अधिक छूट का लाभ दिया जा रहा है। इस संबंध में कंपनी ने मैदानी अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये हैं।
कंपनी ने बताया है कि पूर्व में मार्च तक निम्नदाब घरेलू कनेक्शन के बिजली बिलों के ऑनलाइन भुगतान पर बिल राशि की 0.5 प्रतिशत छूट निर्धारित थी, जिसमें उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिल भुगतान पर न्यूनतम 5 रूपये से अधिकतम 20 रुपये तक छूट दी जाती थी।
अब अप्रैल से जारी नए निर्देशों के अनुसार कंपनी द्वारा निम्नदाब घरेलू उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान पर उनके कुल बकाया बिल पर अधिकतम छूट के लिए कोई सीमा बंधन नहीं है।
नए निर्देशों के तहत उदाहरण स्वरूप 5 हजार के कैशलेस बिल भुगतान पर 25 रुपये, 50 हजार रुपये के भुगतान पर 250 रुपये एवं 1 लाख के एलटी बिजली बिल कैशलेस भुगतान पर 500 रुपये की छूट मिल सकेगी।
कंपनी उच्चदाब उपभोक्ताओं को प्रति बिल कैशलेस भुगतान पर पहले की तरह 100 रुपये से 1000 रुपये तक की छूट दे रही है।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक ने उपभोक्ताओं से बिजली का बिल ऑनलाइन भुगतान करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि उपभोक्ताओं को एम.पी.ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेन्टर, कंपनी पोर्टल, (नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई, ईसीएस, बीबीपीएस, कैश कार्ड एवं वॉलेट आदि) फोन पे, अमेजान पे, गूगल पे, पेटीएम एप एवं उपाय मोबाइल एप के माध्यम से बिल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।