NSUI का ऑडियो चैट मामला: नरोत्तम बोले- कांग्रेस छात्र विंग को घोटालों की ट्रेनिंग दे रही, दादा कौन कमलनाथ स्पष्ट करें

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश के नवनियुक्त एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे नए विवादों में फंस गए हैं। एक ऑडियो और चैट वायरल हो रही है, जिसमें वे एक उम्मीदवार से जिला अध्यक्ष बनने के लिए डील कर रहे हैं।

इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस छात्र विंग को घोटालों की ट्रेनिंग दे रही है।

गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष के ऑडियो और चैटिंग से कांग्रेस का असल रूप सामने आया। उन्होंने कहा कि चैटिंग देख लो, ऑडियो सुन लो, छोटे पद का यह रेट है तो बड़े पद पर क्या देकर आए होंगे?

8 महीने में NSUI प्रदेश अध्यक्ष क्यों बदला, यह भी स्पष्ट हो रहा है। ऑडियो चैटिंग से सब साफ हो रहा है। कांग्रेस छात्र विंग को घोटालों और भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग दे रही है।

बड़ा पीड़ादायक प्रसंग है और ये दादा कौन हैं, कमलनाथ जी को स्पष्ट करना चाहिए मीडिया के सामने, कांग्रेस का दूसरा नाम करप्शन पार्टी है।

बता दें एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष का कथित ऑडियो और चैटिंग वायरल हो रही है। इसमें वे शहर के अनुसार यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई अध्यक्ष के रेट पर बात कर रहे हैं।

साथ ही एक चैट भी वायरल हो रही है। इसमें वह एसएसयूआई का अध्यक्ष बनाने को लेकर रेट बता रहे हैं और किसी दादा से मिलने की बात कर रहे हैं।

हालांकि, आशुतोष चौकसे ने साइबर क्राइम ब्रांच में शिकायत देकर पूरे मामले को झूठा और फेक बताया है। उनके खिलाफ भ्रामक जानकारी फैलाने का षडयंत्र करने की बात कही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।