हे महादेव रक्षा करो : मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड कोरोना वायरस के 13601 नए केस, 92 लोगों की मौत,सीएम का एलान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस के सर्वाधिक 13601 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 499304 तक पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 92 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 5133 हो गई है। यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 1826 नए मामले इंदौर में सामने आये, जबकि भोपाल में 1802, ग्वालियर में 1220 एवं जबलपुर में 820 नये मामले सामने आए। अधिकारी ने बताया कि अब तक 4,02,623 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 91,548 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि रविवार को 11324 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

भोपाल में लॉकडाउन बढ़ा :
कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के चलते मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना कर्फ्यू को तीन मई तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में भोपाल जिला प्रशासन ने रविवार को आदेश जारी कर दिए हैं। भोपाल के जिलाधिकारी अविनाश लवानिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के चलते जिले के भोपाल नगर निगम क्षेत्र एवं बैरसिया नगर पालिका क्षेत्र में कोरोना कर्फ्यू को तीन मई प्रात: छह बजे तक बढ़ा दिया गया है।

शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को ऐलान किया कि कोरोना वायरस महामारी काल के कठिनाइयों वाले समय में जीवन यापन के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही है। मध्य प्रदेश सरकार ने गरीबों को तीन महीने का राशन नि:शुल्क देने का फैसला किया है। भारत सरकार ने भी मई और जून दो माह का राशन निशुल्क देने निर्णय लिया है। चौहान ने कहा, इसके साथ शहरी और ग्रामीण रेहड़ी पटरी वालों के खाते में भी एक-एक हजार रुपए डालने का निर्णय लिया गया है। किसानों के खाते में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना निधि की एक किस्त भी शीघ्र ही डाली जाएगी। जनता को राहत देने के हरसंभव उपाय लगातार जारी रहेंगे।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।