21 मई को ओबीसी महासभा का प्रदेश बंद का आह्वान, कांग्रेस का मिला समर्थन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

MP News in Hindi – मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग और आरक्षण में से 50% की सीमा हटाने की मांग को लेकर ओबीसी महासभा ने 21 मई को प्रदेश बंद का आह्वान किया है। इसको मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी अपना समर्थन दिया है।

ओबीसी महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कमलेन्द्र सिंह ने बताया कि 21 मई को प्रदेश बंद कर सरकार का ओबीसी वर्ग विरोधी चेहरा जनता के सामने लाना चाहते हैं। सिंह ने कहा कि ओबीसी को 27% आरक्षण मिलना चाहिए।

सरकार ने ओबीसी वर्ग के साथ कुठाराघात किया है। 27% आरक्षण को पहले कोर्ट के माध्यम से शून्य कराया। फिर 14% आरक्षण कोर्ट के माध्यम से बहाल करा कर वाहवाही लूट रही है।
जबकि ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ पहले से मिल रहा था। हमारी मांग है कि ओबीसी वर्ग को आबादी के अनुसार आरक्षण दिया जाए, क्योंकि 2011 में सरकार की तरफ से ही ओबीसी की जनसंख्या 51.9% बताई है। साथ  ही मुख्यमंत्री खुद ओबीसी के हितैषी अपने आप को बता रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस की तरफ से ओबीसी महासभा के बंद का समर्थन किया गया है। बंद को समर्थन के लिए कांग्रेस की तरफ से सभी जिला संगठनों को पत्र भी लिखा गया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।