उत्कृष्ट पंचायतों से पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में दिए जाने वाले पुरस्कारों के लिए आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में 24 अप्रैल को भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत किया जाता है।
पुरस्कार हेतु ऑनलाइन नामांकन, ऑनलाईन पोर्टल लिंक  http://panchayataward.gov.in के माध्यम से अग्रेषित किये जा सकते है।
नामांकन निर्धारित ऑनलाइन प्रपत्र में मूल्यांकन वर्ष 2020-21 के आधार पर जिन श्रेणियों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, उनमें दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार-सामान्य और विषयात्मक श्रेणी के लिए तीनों स्तर की पंचायतों को प्रदाय किया जाता है।
नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार-ग्राम पंचायतों को ग्राम सभा के उत्कृष्ट कार्यो के निष्पादन हेतु। ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार ग्राम पंचायतों तथा बाल हितेषी ग्राम पंचायत पुरस्कार ही ग्राम पंचायत को प्रदाय किए जाते हैं।
एक जिले से दो जनपद पंचायतों एवं दो ग्राम पंचायतों से अधिक नामांकन अग्रेषित ना किए जाए के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए है।
जिला पंचायत को प्रमाण पत्र के साथ पचास लाख रुपए, जनपद पंचायत को 25 लाख रूपए तथा ग्राम पंचायत को उनकी संख्या के अनुसार प्रमाण पत्र के साथ पांच से 15 लाख रुपए का पुरस्कार प्रदाय किया जाता है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।