Bollywood News – आज लॉन्च होगा संसद टीवी, एंकर और होस्ट के अवतार में दिखेंगे दिग्गज नेता

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के मौके पर आज से संसद टीवी की शुरुआत होने जा रही है। आज से शुरू होने वाले इस चैनल में दिग्गज नेता अब नए अवतार में नजर आएंगे। जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल करन सिंह और नीति आयोग के सीईओ संसद टीवी पर खास शो को होस्ट करते हुए दिखेंगे। संसद चैनल की शुरुआत के साथ ही राज्यसभा और लोकसभा टीवी को इसी में मिला दिया जाएगा। बता दें कि संसद चैनल को लॉन्च करने का ऐलान लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने 1 मार्च को किया था।

ससंद टीवी को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला आज लॉन्च करेंगे। इस चैनल पर धर्म, अर्थव्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, सरकार की नीतियों से जुड़े कार्यक्रम को प्रसारित किया जाएगा। चैनल पर लोकसभा सांसद शशि थरूर जानी मानी हस्तियों के इंटरव्यू लेंगे। जबकि करन सिंह अंतरधार्मिक सद्भाव शो होस्ट करेंगे। अमिताभ कांत इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित शो को होस्ट करेंगे। मुख्य आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल अर्थव्यवस्था पर शो करेंगे।

स्वास्थ्य पर आधारित शो को मेदांता के साथ साझा रूप से प्रसारित किया जाएगा। वरिष्ठ वकील हेमंत बत्रा भी पब्लिक पॉलिस पर आयोजित कार्यक्रम को होस्ट कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार तकरीबन 15 फ्लैगशिप कार्यक्रम प्रसारण के लिए तैयार हैं, जिन्हें जाने-माने चेहरे होस्ट करेंगे। सरकार की ओर से कहा गया है कि संसद टीवी चार कैटेगरी के कार्यक्रम प्रसारित करेगा। जिसमे संसद के कामकाज, संवैधानिक संस्थाओं, सरकार द्वारा नीतियों का पालन, इतिहास और संस्कृति आदि होंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।