MP News – Pegasus Spyware Case – MP के मंत्री बोले- सरकार ने जासूसी करवाकर कोई गड़बड़ी नहीं की

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Pegasus Spyware Case: MP के मंत्री बोले- सरकार ने जासूसी करवाकर कोई गड़बड़ी नहीं की

Mp News. मध्य प्रदेश बीजेपी के कद्दावर नेता और शिवराज सिंह चौहान सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने ऑक्सीजन की कमी से देश में एक भी मौत ना होने के केन्द्र सरकार के दावे पर सफाई दी है. जबलपुर पहुंचे मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी से मौत तभी साबित हो सकती है, जब संबंधित अस्पताल अपने मरीज की मौत ऑक्सीजन की कमी से होने का सर्टिफिकेट दे. मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि वो भारत सरकार के प्रवक्ता नहीं हैं, लेकिन ये बात दावे से कह सकते हैं कि देश के किसी राज्य सरकार द्वारा डेटा ना दिए जाने से ऑक्सीजन की कमी से शून्य मौतों का आंकड़ा सरकार ने संसद में पेश किया होगा. केन्द्र सरकार का बचाव करते हुए मंत्री भार्गव ने कहा कि केन्द्र सरकार ने उपलब्ध आकंड़ों पर ही ये दावा किया है. इधर मंत्री गोपाल भार्गव ने पत्रकारों से चर्चा में कई अहम बयान दिए. पेगासिस स्पायवेयर मामले में मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि कांग्रेस विरोध करके विपक्ष का धर्म निभा रही है, लेकिन वो दावे से कह सकते हैं कि केन्द्र सरकार ने किसी की भी जासूसी करवाकर कोई गड़बड़ी नहीं की.

जबलपुर को नंबर-1 बनाने का दावा
जबलपुर के प्रभारी मंत्री बनाए गए गोपाल भार्गव ने अगले ढाई सालों के भीतर जबलपुर को प्रदेश के नंबर वन शहर बनाने का दावा किया है. गोपाल भार्गव दो दिनों के दौरे पर बीते गुरुवार की शाम जबलपुर पहुंचे, जहां उन्होने जबलपुर में विकास की तमाम योजनाओं को भाजपा सरकार के बचे हुए कार्यकाल में पूरा करवाकर शहर के अभूतपूर्व विकास का दावा किया. प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव आज जबलपुर कलेक्टर कार्यालय में शहर के विकास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करेंगे.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।