317 नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण को शून्य घोषित कर पुनः आरक्षण करने सम्बन्धी याचिका माननीय उच्च न्यायालय में दाखिल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

याचिका में कहा गया के माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार ही संपन्न हो नगरीय निकाय चुनाव

इंदौर.  निर्वाचन आयोग द्वारा  नगरीय निकायों के चुनाव के लिये निर्धारित की गई तारीखों के अनुसार 317 नगरीय निकायों के आरक्षण को शून्य घोषित कर पुनः आरक्षण कराने हेतू युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयेश गुरनानी एवं पूर्व पार्षद दिलीप कौशल ने माननीय उच्च न्यायालय इंदौर के समक्ष आज याचिका प्रस्तुत की है जो सुनवाई के लिये ग्रहण की गई है जिसकी सुनवाई कल होने की संभावना है।

विदित है कि इंदौर नगर निगम के 85 वार्डों के आरक्षण को उच्च न्यायालय इंदौर द्वारा आदेश दिनांक 10 जनवरी 2022 को अंतिम आदेश से समाप्त किया गया था, जिसके बाद मध्यप्रदेश सरकार द्वारा नवीन आरक्षण SC/ST के वार्डों को रोटेशन पद्धति से नही करते हुये 317 नगरीय निकायों के वार्डो का आरक्षण सम्पन्न किया गया हैं।

माननीय सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ द्वारा के कृष्णमूर्ति विरुद्ध यूनियन ऑफ इंडिया में निर्धारित की गई रोटेशन पद्धति से वार्डो के निर्देश दिये थे जिसका वही पालन मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नहीं कर आरक्षण की करवाई कर रोटेशन पद्धति नहीं अपनाई गई जिसके लिए जबाबदार अफसरों को दंडित करने के लिए कल माननीय न्यायालय के समक्ष अवमानना याचिका भी दायर की गई है।

श्री गुरनानी एवं श्री कौशल ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा आज नगरीय निकाय के चुनावों की तारीखों का ऐलान किया गया है मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वार्डों के आरक्षण को लेकर की गई त्रुटि के कारण आरक्षण निरस्त करने तथा  मतदान की निर्धारित दिनांक से पूर्व सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित रोटेशन पद्धति से पुनः आरक्षण कर चुनाव कराने के लिए याचिका उच्च न्यायालय के समक्ष दायर की है जो सुनवाई के लिये स्वीकार कर ली गई है संभवत दोनों याचिकाओं की सुनवाई कल दिनांक 2 जून को होने की संभावना है।

श्री गुरनानी एवं श्री कौशल ने सरकार को घेरते हुए  8 सवाल भी पूछे हैं, एवं अपेक्षा जताई हैं के सरकार के ज़िम्मेदार व्यक्ति को सामने आकर इन सवालो के जवाब देने चाहिए।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।