23 किमी के नदी किनारे होगा पौधारोपण नगर निगम का साथ देने आया वन विभाग

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News. नगर निगम के लिए यह बड़ी राहत है कि अब उसे वन विभाग भी कान्हा एवं सरस्वती नदी किनारे पौधारोपण अभियान में भरपूर सहयोग करेगा। नगर निगम आगामी दिनों में 10 हजार से अधिक पौधे लगाएगा।

शहर के आसपास एवं मध्य क्षेत्र से गुजरी कान्हा एवं सरस्वती नदी का जहां तेजी से विकास हुआ है। वहीं अब निगम द्वारा बनाए गए नदी किनारे के कॉरिडोर पर पौधारोपण अभियान में वन विभाग पूरी तरह से मदद करेगा। प्रथम चरण में निगम करीब 10 हजार पौधे लगाएगा और इसमें वन विभाग द्वारा पूरी तरह से संरक्षण दिया जाएगा निगम ने दो वर्षों के अंदर नदी किनारे बिजलपुर, लालबाग, धोबी घाट गणगौर घाट, कृष्णपुरा, रामबाग, पोलो ग्राउंड, परदेशीपुरा, भागीरथपुरा, कुलकर्णी भट्टा, पालदा, नवलखा, संवाद नगर, पारसी मोहल्ला, छावनी, जवाहर मार्ग, संजय सेतु के किनारे नदी की गाद निकालने के साथ ही कुएं,

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

बावड़ी एवं तालाबों का कायाकल्प कर इन्हें पुनः जल स्रोत लायक बनाया है। दूसरी और वन विभाग आगामी 5 साल तक कान्हा और सरस्वती नदी के किनारे पौधे लगाने के साथ ही पूरी तरह से देखभाल के अलावा समय-समय पर निरीक्षण कर हरियाली को कायम रखेगा। विभाग द्वारा कॉरिडोर किनारे रंग-बिरंगे विभिन्न प्रजाति के फूलदार पौधे लगाएगा।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।