सियासी दांव:   2023 में बनी कांग्रेस सरकार तो मिलेगी पुरानी पेंशन होगी लागु – कमलनाथ 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश में अगर 2023 में कांग्रेस की सरकार बनी तो पुरानी पेंशन योजना लागू होगी। इस बात की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज की। कमलनाथ मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने यह ऐलान किया। गौरतलब है कि इससे पहले दो अन्य कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा हो चुकी है।

कमलनाथ ने कही यह बात

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहाकि पुरानी पेंशन योजना में आप कांग्रेस की भावना समझते हैं। इसके बाद उन्होंने कहाकि स्वाभाविक है कि जो बाकी कांग्रेस शासित स्टेट्स में लागू है, वो मध्य प्रदेश में भी लागू होगा।

बता दें कि सबसे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वहां पर पुरानी पेंशन योजना लागू की थी। इसके कुछ ही दिनों के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी वहां पर पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का ऐलान कर दिया था।

सत्ता के लिए लगा रहे जोर

बता दें कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान तीनों ही राज्यों में 2023 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में राजनीतिक दल इन राज्यों से जुड़ी घोषणाओं पर जोर दे रहे हैं।

छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जहां कांग्रेस सत्ता बचाए रखने के लिए प्रयासरत है, वहीं मध्य प्रदेश में उसकी कोशिश फिर से बहुमत पाने की है। यहां पर साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सत्ता हासिल की थी।

कमलनाथ यहां मुख्यमंत्री भी बने थे। लेकिन बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में चले जाने से मध्य प्रदेश में कमलनाथ को कुर्सी से हाथ धोना पड़ा था।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।