एक तरफ बिजली कटौती, दूसरी तरफ दिनभर जल रहीं स्ट्रीट लाइटें 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर। दिनभर बिजली की कटौती होती है। कई इलाकों में बिजली कभी आती है कभी चली जाती है लेकिन इसके विपरीत कई इलाकों में बिजली के स्ट्रीट लाइट खंभों पर चौबीसों घंटे बिजली जलती रहती है।
सर्वे किया जाए तो लक्ष्मी नगर अनाज मंडी से छोटा बांगड़दा रोड विद्या पैलेस बी सेक्टर सी सेक्टर, भैरव मंदिर, हम्माल कालोनी के सामने, दर्जन भर खंभे ऐसे हैं जहां चौबीसों घंटे स्ट्रीट लाइट जलती रहती है।
इसके अलावा तड़के सूर्योदय के पहले उजाला होने लगता है तब भी सारे शहर में लाइटें जलती रहती है। नगर निगम प्रशासन को बिजली कंपनी पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का भारी भरकम बिल भरना पड़ता है।
बिजली की फिजूल खर्ची को रोककर देश की ऊर्जा बचाई जा सकती है लेकिन इस तरफ नगर निगम प्रशासन का ध्यान नहीं है। नगर के पूर्वी क्षेत्र स्थित प्रेस काम्प्लेक्स व अयोध्यापुरी में भी दिन में स्ट्रीट लाइटें जलती देखी जा सकती है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।