आदित्य रॉय कपूर की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा फिल्म ‘ओम: द बैटल विदिन’ का दमदार ट्रेलर लॉन्च, 1 जुलाई को होगी रिलीज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और संजना सांघी अभिनीत बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा फिल्म ‘ओम: द बैटल विदिन’ का दमदार ट्रेलर लॉन्च हो गया है। ‘ओम’ 1 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन कपिल वर्मा ने किया है।

फिल्म के सामने आए ट्रेलर में अभिनेता सोल्जर बन देश के लिए लड़ते हुए दिख रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत एक परिवार से होती है, जो अपने बच्चों को लेकर परेशान हैं। इसके बाद इसमें जैकी श्रॉफ की एंट्री होती है। इसमें जैकी एक साइंटिस्ट के रोल में दिखाई दे रहे हैं जिनके ऊपर देशद्रोह का आरोप लगाया जाता है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर कमांडर सोल्जर ओम कपूर के किरदार में हैं, जो एक बेहद बहादुर और आक्रामक भूमिका में नजर आएंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।