श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज के सामूहिक विवाह की तैयारी जोरों पर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

देवेंद्र मालवीय.

इंदौर. श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज समिति का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन दिनांक 3-5-2022 को होने जा रहा है। जिसकी तैयारी जोरों से चल रही है ।

समाज के अध्यक्ष राधेश्याम मालवीय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश तिवडीया वाले, नवयुवक मंडल अध्यक्ष उमेश मालवीय एवं नवयुवक मंडल उपाध्यक्ष बबलू भाई के साथ सामाजिक कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने में दिन रात मेहनत कर रहे है।

इंदौर का पारा जहां 42 डिग्री से ज्यादा जा रहा है इस भीषण गर्मी में भी सामाजिक बंधु मैदानी कार्य से पीछे नहीं हट रहे है।

सदभावना पाती की टीम जब कार्यक्रम स्थल पर पहुंची तो वहां मैदान का मेंटेनेंस कार्य चल रहा था, नवयुवक मंडल अध्यक्ष उमेश मालवीय ने बताया मैदान की सारी तैयारियां सतत जारी है, जिन्हें जो जवाबदारी दी है सभी सदस्य अपना-अपना दायित्व निभा रहे है, और तन, मन, धन से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं ।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।