प्रियंका चोपड़ा ने पति का सरनेम हटाया, क्या ले रही हैं तलाक?

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
प्रियंका चोपड़ा ने पति का सरनेम हटाया, क्या ले रही हैं तलाक?

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने पति का सरनेम जोनस हटा लिया है। जिसके बाद दोनों के अलगाव की चर्चा का बाजार गर्म है। इससे पहले भी प्रियंका और निक के बीच तलाक की खबरें आ चुकी हैं। लेकिन प्रियंका ने हर बार अपनी तस्वीरों ने लोगों को जवाब दिया है कि दोनों के बीच प्यार बरकरार है। लेकिन ये पहला मौका है जब प्रियंका ने अपने पति का सरनेम अपने नाम से हटाया हो। क्योंकि इससे पहले प्रियंका को हमेशा गर्व के साथ अपने नाम में जोनस कहते देखा गया है।

साल 2018 में प्रियंका ने बड़े की धूमधाम के साथ निक जोनस के साथ शादी की थी। जिसके बाद प्रियंका ने अपना नाम प्रिंयका चोपड़ा से प्रियंका चोपड़ा जोनस कर लिया था। शादी के तीन सालों तक दोनों एक दूसरे से प्यार का इजहार करते नजर आए थे। लेकिन प्रियंका ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम से जोनस सरनेम को हटा लिया है। जिसके बाद से ये कयास लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।