राम मंदिर से दिक्कत क्यों, इंदौर महापौर की चेतावनी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News in Hindi। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर इंदौर नगर निगम ने पूरे शहर को राममय करने की तैयार कर ली है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने करीब एक पखवाड़े पहले शहर के सभी बड़े शॉपिंग मॉल, संस्थान, व्यवसायिक संगठनों, रहवासी संघों के पदाधिकारियों से आग्रह किया था मकर संक्रांति से 22 जनवरी तक अपने यहां राम मंदिर की प्रतिकृति लगाएं और शहर को राममय करने में योगदान दें।

महापौर के इस आग्रह को गंभीरता से नहीं ले रहे

सूचना मिली थी कि कुछ संस्थान महापौर के इस आग्रह को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। महापौर ने ऐसे सभी संस्थानों से चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि वे क्रिसमस के अवसर पर सात दिन तक सांता क्लॉस और क्रिसमस ट्री लगा सकते हैं, तो उन्हें राम मंदिर की प्रतिकृति लगाने में क्या दिक्कत है। ऐसे लोगों को शहर की जनता देख लेगी।

महापौर ने राम मंदिर की प्रतिकृति लगाने का विरोध करने वालों को लेकर कहा कि शहर की जनता बहुत समझदार है। जो लोग राम मंदिर की प्रतिकृति लगाने, अपने संस्थान को रोशन करने, राम उत्सव में शामिल होने का विरोध कर रहे हैं, शहर की जनता उन्हें खुद देख लेगी। अगर इन संस्थानों को राम मंदिर की प्रतिकृति मिलने में या संस्थान को रोशन करने में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है तो वे नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कही ये बात

निगम उनकी हर संभव मदद करने के लिए तत्पर है, लेकिन अगर वे राम मंदिर की प्रतिकृति स्थापित करने के आग्रह को लेकर गंभीर नहीं हैं तो यह उनके लिए अच्छा नहीं है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में हर शहर को शामिल होना चाहिए। यह हमारे लिए गर्व की बात है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।