Indore News। जिला आबकारी अफसर विनय रंगशाही के खिलाफ भंवरकुआं थाने में प्रकरण दर्ज करवाने वाली महिला ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। कोर्ट के समक्ष दर्ज करवाए बयानों में महिला ने कहा कि विनय से प्रीतमलाल दुआ सभागृह में वरिष्ठ भाजपा नेता किरण बेदी के व्याख्यान में दोस्ती हुई थी। आरोपित ने उससे प्रेम संबंध बनाए और विभिन्न जिलों के शासकीय आवास पर बुलाकर दैहिक शोषण किया। महिला का आरोप है कि विनय पोर्न मूवी दिखा कर अप्राकृतिक कृत्य करता था। उसने एक सामाजिक संस्था में शादी भी कर ली थी।
[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]
बगैर तलाक दूसरी शादी करने पर खुली अफसर की पोल
महिला के मुताबिक विनय ने भीमघाट स्मारक समिति बुध सोसायटी महाराष्ट्र में शादी कर ली थी। शादी के कुछ समय बाद ही वह मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने लगा। विनय का पिता अशोक रंगशाही (रिटायर्ड डीएसपी ने उसके पीछे गुंडे लगा दिए। वह तलाक लेने की धमकी देने लगा और उसके साथ कई बार मारपीट भी की महिला को कुछ समय पूर्व ही पता चला कि विनय ने दीपाली नामक महिला से शादी कर ली है और उसकी एक बेटी भी है। उधर अशोक रंगशाही और शीतल की विशेष न्यायाधीश देवेंद्र गुप्ता ने अग्रिम जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। पुलिस ने विनय को बयानों के लिए नोटिस जारी कर दिया है।
[/expander_maker]