सियागंज के व्यापारियों से रंगदारी करने वाले 9 गुंडों पर ‘रासुका’

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore Crime News .इंदौर के सियागंज में व्यापारियों से वसूली करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई है। व्यापारियों की शिकायत मिलने के बाद इन आरोपियों को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बेखौफ व्यापार के लिए पुलिस ने व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए सियागंज बाजार में पुलिस बल की तैनाती की है।

पुलिस अधीक्षक पूर्व आशुतोष बागड़ी ने बताया कि इंदौर शहर में पुलिस द्वारा व्यापारियों की शिकायत के बाद 9 बदमाशों को गिरफ्तार कर उन पर रासुका की कार्रवाई की गई है। पुलिस को किसी व्यापारी ने फोन पर गुंडों द्वारा खड़ी कराई की रकम वसूल करने की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने इलाके के कुख्यात गुंडे महेंद्र वर्मा समेत नौ बदमाशों को पकड़ा था। इनके पास से चाकू और छुरे भी पुलिस को मिले हैं। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर रासुका की कार्रवाई की गई है। एसपी ने बताया कि बेखौफ व्यापार हो इसके लिए व्यापारियों की सुरक्षा में सियागंज में एक चार का सशस्त्र पुलिस बल स्थायी तौर पर तैनात किया गया है। इसके अलावा डायल 100 का नोडल पॉइंट भी सियागंज को बनाया जा रहा है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”] इनपर हुई रासुका की

कार्रवाई

1. महेंद्र वर्मा

2.विजय बैरागी
3.भूरालाल
4.कमल सोलंकी
5.अनिल जाटव
6.आकाश बौरासी
7.नंदकिशोर जरखरिया
8.पप्पू सैनी

9. राधेश्याम मौर्या

अवैध वसूली करने वाली कई गैंग सक्रिय व्यापारियों से वसूली करने वाले बदमाशों से हुई पूछताछ में उन्होंने बताया कि शहर में खड़ी कराई वसूलने वाले कई गैंग सक्रिय हैं। सियागंज में भी एक गैंग नहीं, अलग-अलग गैंग व्यापारियों से वसूली कर रहे हैं।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।