इंदौर में कोरोना संक्रमण का बना रिकॉर्ड, 1693 नए मरीज मिले

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर हालत खराब होती जा रही है। शहर में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को भी कोरोना के 1,693 नए मरीज मिले जबकि छह की मौत हुई है। दिन में कुल 9,059 सैंपलों की जांच की गई। इसके अलावा 611 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज भी किया गया है। अब तक 10 लाख 18 हजार 679 मरीजों के सैंपलों की जांच की गई है। इसमें से कुल 84 हजार 290 मरीज संक्रमित मिले हैं। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1023 पर पहुंच गया है। फिलहाल 10,351 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। शहर के हालात इतने खराब हैं कि अस्पतालों में कतारें लगी हुई हैं। मरीज को अस्पताल में भर्ती तक नहीं किया जा रहा क्योंकि जगह खाली नहीं।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

जब शहर में सब्जी और जरूरी वस्तुओं की दुकाने खोलने के लिए सुबह छह से 10 तक का समय दिया गया था तब बाजार में भारी भीड़ हो रही थी। जैसे ही बुधवार को शाम चार बजे तक दुकानें खुली रहने का आदेश जारी हुआ तो बाजार में भीड़ भी कम हो गई।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।