प्रत्येक जोन एवं वार्ड के लिए रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण एवं अपील अधिकारी नियुक्त 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इन्दौर। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के परिपालन में इन्दौर जिले में नगरीय निकाय की मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह द्वारा रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण एवं अपील अधिकारी की नियुक्ति के आदेश जारी किये गये हैं।
जारी आदेशानुसार जोन क्रमांक 1, 4, 16 एवं वार्ड क्रमांक 1 से 17 के लिए डिप्टी कलेक्टर पराग जैन को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा मल्हारगंज तहसीलदार अनिल जैन, नायब तहसीलदार नितेश भार्गव एवं हर्षा वर्मा को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह जोन क्रमांक 17, 5, 6, 7, 8 एवं वार्ड क्रमांक 18 से 36 के लिए अनुविभागीय अधिकारी कनाड़िया शाश्वत शर्मा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार कनाडिया एच.एस. विश्वकर्मा, मोहम्मद सिराज खान एवं तहसीलदार जूनी इन्दौर संगीता गोलिया को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
झोन क्रमांक 3, 11, 12, 18 एवं वार्ड क्रमांक 55 से 64 के लिए अनुविभागीय अधिकारी जूनी इन्दौर अंशुल खरे को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नायब तहसीलदार जूनी इन्दौर ओमप्रकाश शर्मा, प्रीति भिसे एवं रितेश जोशी को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
झोन क्रमांक 2, 12, 14, 15 तथा वार्ड क्रमांक 65 से 73 एवं वार्ड क्रमांक 82 से 85 के लिए अनुविभागीय अधिकारी हातोद मुनीष सिंह सिकरवार, तहसीलदार खुड़ैल पल्लवी पौराणिक, तहसीलदार ममता पटेल एवं नायब तहसीलदार हातोद जयेश प्रताप सिंह को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
झोन क्रमांक 9, 10, 11 एवं वार्ड क्रमांक 37 से 54 के लिए अनुविभागीय अधिकारी बिचौली हप्सी विशाखा देशमुख को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार बिचौली हप्सी राजेश सोनी, नायब तहसीलदार खुडैल अर्चना गुप्ता एवं नायब तहसीलदार बिचौली हप्सी शैफाली अग्रवाल को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
झोन क्रमांक 2, 13, 14, 15 एवं वार्ड क्रमांक 74 से 81 के लिए अनुविभागीय अधिकारी प्रतुल सिन्हा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार राऊ सरोज परिहार, नायब तहसीलदार संजय कुमार गर्ग तथा सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख महेंद्र गौड़ को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। उक्त सभी झोन एवं वार्डों के लिए अपील अधिकारी के रूप में अपर कलेक्टर अभय बेडे़कर को नियुक्त किया गया है।
उपरोक्त अनुसार नियुक्त किए गए समस्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अपील अधिकारी मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों तथा फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार कराए जाने, मतदान केंद्र की जांच/संशोधन आदि तथा निर्वाचन संबंधित समस्त कार्य हेतु आवंटित नगर पालिका निगम (वार्ड) के क्षेत्र के लिए आवश्यक कार्यवाही संपादित कर पूर्ण रूप से जवाबदार रहेंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।