Religion News – बसंत पंचमी पर आज तुलसी नगर में माँ सरस्वती का होगा महाभिषेक, महाआरती

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

समाज में समरसता के लिए सरस्वती महायज्ञ का आयोजन

इन्दौर। बसंत पंचमी आज  शनिवार को शहर के सबसे विशाल एवं भव्य सरस्वती मंदिर में विद्या एवं ज्ञान की आराध्य देवी माँ शारदे की पूजा वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पूर्ण धार्मिक विधि विधान से की जाएगी।
शनिवार  सुबह 8  बजे से माँ शारदे का विशेष श्रृंगार, पूजा एवं अभिषेक होगा। तत्पश्चात सरस्वती महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुगण परिवार , समाज, शहर एवं देश के कल्याणार्थ तथा समाज में समरसता के लिए वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच आहुतियाँ देंगे।
महायज्ञ में स्थानीय निवासियों के आलावा, आसपास के स्कूलों के बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं भी सम्मिलित होंगी। इस अवसर पर माँ सरस्वती को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया जाएगा।
तुलसी नगर सरस्वती पूजा आयोजन समिति से जुड़े के.के. झा, राजेश तोमर व शिवबहादुर सिंह ने कहा कि बसंत पंचमी पर तुलसी नगर स्थित शहर की एक मात्र एवं सबसे भव्य सरस्वती मंदिर परिसर की विशेष पुष्प एवं विद्युत सज्जा की गई है तथा माता के गर्भ गृह को नयनाभिराम फूल बंगला रूप में सजाया गया है।
संध्या 5 बजे से सरस्वती मंदिर पर तुलसी नगर की महिला भजन मण्डली द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। संध्या आठ बजे माता की महाआरती होगी। तुलसी नगर स्थित सरस्वती मंदिर में सरस्वती पूजनोत्सव का 28वां वर्ष है।
वर्ष 1994 में स्थापित तुलसी नगर स्थित सरस्वती मंदिर ना सिर्फ इन्दौर बल्कि पुरे मध्य प्रदेश का सबसे भव्य एवं विशाल मंदिर है, जहाँ माँ की दिव्य प्रतिमा अपनी अपूर्व आभामंडल विखेड़ती है।
मंदिर के पुजारी पंडित प्रेमनारायण पंचोली के अनुसार, वैसे तो तुलसी नगर स्थित सरस्वती मंदिर पर सालों भर श्रद्धालुओं का आवागमन  लगा रहता है, पर बसंत पंचमी पर माँ सरस्वती की पूजा अर्चना एवं दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ती है।
कई श्रद्धालु तो इस दिन विशेष रूप से  दूर के शहरों से इन्दौर आकर माँ शारदे के दर्शन तथा अपने अभीष्ट मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु माँ के श्रीचरणों में शीष नमाते आते हैं तथा जिन श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती है वो अपनी श्रद्धा अनुसार माँ सरस्वती को साडी, आभूषण, प्रसाद इत्यादि का चढ़ावा चढ़ा कर गुप्त तथा सार्वजनिक रूप से यथाशक्ति दान देते हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।