पार्टी, पायलट, अजय सिंह और सिंधिया पर सज्जन सिंह वर्मा ने दिया बयान ,एक साथ कई निशाने साधे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

सज्जन सिंह वर्मा ने अपनी ही पार्टी की कमेटी पर सवाल उठाया है। सज्जन सिंह ने कहा है, सचिन पायलट कांग्रेस में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसका दोष उस कमेटी को है, जो पिछले आठ महीने में कोई फैसला नहीं ले पाई।

राजस्थान में सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच समन्वय बनाने के लिए कमेटी बनाई गई थी, लेकिन कमेटी ने काम नहीं किया। इसके अलावा, सज्जन वर्मा ने जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने के लेकर कहा कि जितिन प्रसाद लगातार चुनाव हार रहे थे। भाजपा में जाना डूबते को तिनके का सहारा है। इससे अच्छा जितिन को समाजवादी पार्टी में चले जाना था। क्योंकि उप्र में भाजपा का अस्तित्व नहीं बचा है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

वर्मा ने अजय सिंह को भी नसीहत दी है- बड़ा दिल रखकर सभी को साथ मिलकर चलना चाहिए। हालांकि मामले का पटाक्षेप को चुका है। साथ ही, इस बात का खुलासा किया कि भाजपा के 35 विधायक लामबंद होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले थे, लेकिन कांग्रेस के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 2023 के चुनाव तक बने रहना फायदेमंद होगा। क्योंकि फिर से चुनाव जीतने वाले नहीं हैं।

सिंधिया समर्थकों को पद देने पर बोले- भाजपा का सिंधिया के मन को खुश करने का प्लान है, उन्हें मिनिस्टर नहीं बनाना है। खंडवा उपचुनाव कांग्रेस जीतेगी। साथ ही, सभी उपचुनाव जीते जाएंगे।  शिवराज के रहने से कांग्रेस को फायदा है, उन्हें ही मुख्यमंत्री बने रहने दें।

 [/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।