सलमान खान का दशहरा धमाका, फिल्म कर सकते हैं रिलीज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

सलमान खान का दशहरा धमाका, फिल्म कर सकते हैं रिलीज

सलमान खान इस समय ‘अंतिम द फाइनल ट्रूथ’ के लिए बहुत जोर लगा रहे हैं। पब्लिसिटी जोर-शोर से चल रही है। अपने जीजा आयुष शर्मा को एक बार फिर वे मौका दे रहे हैं। यदि फिल्म चल निकलती है तो आयुष की गाड़ी चल निकलेगी। इस बार आयुष को लेकर एक्शन फिल्म बनाई है। साथ ही सलमान ने खुद भी इस फिल्म में काम किया है। रोल छोटा है, लेकिन सलमान हैं तो पॉवरफुल होना तो बनी बनाई बात है।
सलमान ने एक महत्वपूर्ण फैसला ये लिया है कि वे इस फिल्म को थिएटर में रिलीज करेंगे। इसके लिए रिलीज डेट ढूंढी जा रही है। वैसे यह काम मुश्किल नहीं है, मुश्किल तो यह है कि कब हालात सामान्य होंगे ताकि फिल्म को दर्शक मिले। कुछ फिल्में जो अब तक रिलीज हुईं वे दर्शकों को ढूंढती ही नजर आई। अक्षय कुमार की बेलबॉटम, अमिताभ बच्चन की चेहरे और कंगना रनौट की थलाइवी बॉक्स ऑफिस पर लुढ़क गई।
खबर है कि सलमान अपनी फिल्म ‘अंतिम’ को दशहरे पर रिलीज कर सकते हैं। दशहरे पर छुट्टी होगी। त्योहार का माहौल होगा। लिहाजा फिल्म को दर्शक मिले सकते हैं। सलमान प्लानिंग कर रहे हैं। हर बात पर दिमाग पर जोर डाल रहे हैं। मामला ही कुछ ऐसा है। आयुष के लिए अभी नहीं तो कभी नहीं वाली बात जो है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।