सर्व पितृ अमावस्या राम घाट पर उमड़े भक्त

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

शिप्रा नदी के राम घाट और सिद्धवट पर गुरुवार को पिंडदान और तर्पण के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। ऐसी मान्यता है कि जो लोग श्राद्ध पक्ष में अपने पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान नहीं कर पाए, यदि वे अमावस्या तिथि पर तर्पण और पिंडदान करते हैं तो पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही ऐसे लोग जिन्हें अपने पूर्वजों की तिथि की जानकारी नहीं है वह भी इस तिथि पर तर्पण और पिंडदान कर सकते हैं। यही वजह है कि सुबह से ही शिप्रा तट पर पर लोग स्नान कर दान कर रहे हैं। साल की सबसे बड़ी अमावस्या पर हजारों श्रद्धालु पितरों की आत्म शांति के लिए भैरवगढ़ स्थित प्राचीन सिद्धवट पर दूध चढ़ाने के लिए उमड़े। वटवृक्ष पर श्रद्धालु मंदिर में लगे पीतल के पात्र के जरिए दूध चढ़ा सके।

सर्वपितृ अमावस्या पर्व के साथ 15 दिनी श्राद्ध पक्ष का समापन भी हाे गया। मान्यता है कि माता पार्वती ने सिद्धवट घाट पर वट वृक्ष का पेड़ लगाया था। वहीं, राम भगवान ने अपने पिता दशरथ का सिद्धवट घाट पर तर्पण किया था। हालांकि कोरोना के कारण इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। सिद्धवट घाट पर तर्पण और दूध चढ़ाने वालों ने लाइन में लगकर पूजन किया। परिसर में लगे पात्र में दूध डालकर श्रद्धालु सिद्धनाथ भगवान के दर्शन कर बाहर निकले। पात्र से होकर दूध सिद्धवट के नीचे चढ़ते हुए शिप्रा में प्रवाहमान होता रहा। पिछले कई सालों से सीधे अधिक मात्रा में दूध चढ़ने से वटवृक्ष सड़ रहा है। इसकी सुरक्षा को देखते हुए अब प्रशासन ने पात्र में दूध डाल कर चढ़ाने की व्यवस्था की है। पात्र से दूध पूरे वट की बजाए नीचे के हिस्से में चढ़ेगा, जिससे वृक्ष काे नुकसान नहीं पहुंचेगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
103 Comments