सीहोर : श्यामपुर थाने के पास ही स्थित कचरा घर में लगी आग से मची अफरा-तफरी, थाने में जब्त कर रखे कई वाहन पूरी तरह जले, बमुश्किल आग पर काबू पाया

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

सीहोर जिले के श्यामपुर स्थित पुराने थाने के पास बने कचरा घर में अचानक आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। श्यामपुर पुलिस द्वारा जब्त वाहन भी आग की चपेट में आ गए। आग की सूचना मिलने पर पहुंचे लोगों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया।

जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार सुबह के समय हुई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। बताया जा रहा है कि आग की सूचना सीहोर मुख्यालय को देने के बाद भी फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंच पाई। तेजी से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, वहीं आपको बता दें कि श्यामपुर तहसील के लिए फायर ब्रिगेड की मांग काफी दिनों से चल रही है।

हर बार आगजनी की घटना होने के बाद जिम्मेदारों द्वारा आश्वासन दे दिया जाता है, लेकिन श्यामपुर को आज तक अग्नि वाहन नहीं मिल पाया है। जिसके कारण आगजनी की घटना हो जाने के बाद काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।