इंदौर. इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी नाहर सिंह भदौरिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की अपील की है अपने जारी पत्र में भदौरिया ने लिखा की, हम सभी कर्मचारी आपसे निवेदन है करते हैं की हम 1987 से सेवा में लगे थे 20 वर्ष कार्य करने के बाद हमको 2005 में नियमित किया पर उसी समय से पेंशन बंद कर दी गई हम सभी कर्मचारियों को अब कोई भी काम पर नहीं रखता. परिवार चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. रिटायर होने के बाद हमको पेंशन का ही सहारा रहता है अभी राजस्थान में पुरानी पेंशन को चालू किया गया है माननीय चौहान साहब हम सब आपसे आशा करते हैं की आप हमारी इस समस्या का समाधान करेंगे एवं शीघ्र ही पेंशन चालू करने का आदेश प्रदान करेंगे. इसके लिए हम सभी कर्मचारी आपके जीवन भर आभारी रहेंगे।
पुरानी पेंशन बहाली के लिए वरिष्ठ समाजसेवी नाहर सिंह भदौरिया ने की मुख्यमंत्री से अपील
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।

