बुजुर्ग दंपत्ति की लाशें खेत में मिलने से मची सनसनी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर। निर्भयसिंह के बेटे ने पुलिस थाना खुडैल में सूचना दी कि उनके माता पिता का शव खेत में पडा है। मौके पर पहुंची टीम को एक खेत में बुजुर्ग दम्पति की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर मौत के कारण का पता लगाने के लिए दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल पहुंचा दिया है।
खुड़ैल पुलिस के अनुसार ये अरनिया गांव की घटना है। यहां रहने वाले अठहत्तर वर्षीय निर्भयसिंह पिता रामाजी और उनकी पत्नी शैतानबाई की लाश खेत में मिली है। सबसे पहले उनके बेटे ने दोनों के शवों को खेत में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू की। प्रारंभिक पड़ताल में दोनों के शरीर में किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन अचानक दोनों की एक साथ लाश मिलना संदेहास्पद लग रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं दोनों ने आत्महत्या तो नहीं की या फिर एक की प्राकृतिक मौत होने के बाद दूसरे की सदमे में मौत हो गई।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।