मुंबई पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो अभिनेत्रियां गिरफ्तार,एक रात की कीमत दो लाख

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मुंबई पुलिस ने ठाणे के एक रिहायशी इलाके में रेड कर एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया और 5 लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें दो अभिनेत्रियां भी शामिल हैं। अभिनेत्रियों के अलावा इनमें दो महिला एजेंट और एक पुरुष दलाल शामिल था। सब मिलकर एक Residential कॉलोनी के घर में ये धंधा चला रहे थे। दोनों अभिनेत्रियां मुंबई के एक बड़े सेक्स रैकेट के संपर्क में थीं लेकिन उन्होंने इस काम के लिए ठाणे का एक घर चुना जिससे वो पुलिस की नज़रों से बची रह पाएं। ये रेड क्राइम ब्रांच 1 के सीनियर इंस्पेक्टर कोकने और उनकी टीम ने की। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की सारी कार्यवाही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा करेगी। हर रात की कमाई दो लाख इस सेक्स रैकेट से छुड़ाई गईं ये दोनों हीरोइनें, हर रात की कीमत दो लाख रूपये लेती थी। सारा सौदा दलालों द्वारा होता था। इसलिए पुलिस ने एक नकली ग्राहक को दलाल के पास सौदे के लिए भेजा।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

जहां दलालों ने एक रात की कीमत दो लाख बताई वहीं मोल भाव करने के बाद 1 लाख 80 हज़ार में सौदा तय किया गया। दलालों को भनक नहीं थी कि ग्राहक नकली है। पुलिस ने की रेड इसके बाद पुलिस ने रंगे हाथों सबको पकड़ा। छापे के बाद सभी गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार अभिनेत्रियों का कहना था कि उन्हें मजबूरी में ये काम करना पड़ा क्योंकि लॉकडाउन के कारण उनके पास काफी समय से काम नहीं था। अभिनेत्रियों का कहना था कि उनके पास कमाई का और कोई साधन नहीं था इसलिए मजबूरी में उन्हें ये रास्ता चुनना पड़ा। गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में मुंबई पुलिस कई अभिनेत्रियों को सेक्स रैकेट के चंगुल से छुड़ा चुकी है।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।