संस्कारी पार्टी भाजपा के कार्यालय में यौन शोषण, वीडियो हुआ वायरल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मामा की भांजिया नहीं है सुरक्षित 
 

भाजपा कार्यालय में यौन शोषण का मामला सामने आया है। एक युवा कार्यकर्ता आरुषि (परिवर्तित नाम ) ने भाजपा कार्यालय के पुस्तकालय में उसके साथ यौन शोषण का आरोप लगाया। कार्यकर्ता का आरोप है कि पुस्तकालय में उसके साथ एक बुजुर्ग ने अभद्रता की। यही नहीं कार्यकर्ता की एक सहेली ने भी बुजुर्ग पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ता ने आपबीती वीडियो जारी कर बताई है।

युवा कार्यकर्ता वीडियो में कहती नजर आ रही हैं कि मैं एक छोटे से कस्बे से संबंध रखती हैं। मैं अपना जीवन भारत भूमि की सेवा और संगठन की सेवा के लिए समर्पित करना चाहती हूं। इसलिए भोपाल आकर संगठन के कार्य को करने का प्रयास किया है। मैं अपने राजनीतिक ज्ञान को बढ़ाने के लिए भाजपा कार्यालय के नानाजी देशमुख पुस्तकालय में अध्ययन करती हूँ।

मेरे साथ पुस्तकालय में कुछ महीनों से अभद्र व्यवहार हो रहा है। पुस्तकालय में एक बुजुर्ग सज्जन ने 12 मार्च को मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया।

वीडियो में कार्यकर्ता की सहेली ने भी इन सज्जन पर फुसलाने के आरोप लगाए। हालांकि ये सज्जन कौन हैं इसका पता नहीं चल सका। कार्यकर्ता का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा की कथनी करनी पर सवाल उठाए। कांग्रेस प्रवक्ता सैय्यद जाफर ने कार्यकर्ता के वीडियो के साथ ट्ववीट किया

आरोप लगाने वाली कार्यकर्ता की फेसबुक पर शिवराज सिंह चौहान के साथ तस्वीर भी है। इसमें वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की बधाई देती नजर आ रही है।

वीडियो में आरोप लगाने वाली कार्यकर्ता अपनी बात राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंचाती नजर आ रही हैं।

 [/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
10 Comments