शा. दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं इंडियन डेन्टल एसोशिएशन में आज तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय इन्दौर एवं इंडियन डेन्टल एसोशिएशन इन्दौर ब्रांच के संयुक्त तत्वावधान में आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया।
शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय इन्दौर के प्राचार्य डॉ. देशराज जैन द्वारा बताया गया कि मावन जागृति के लिए आज विभिन्न गामीण क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें तंबाकू के सेवन से मानव शरीर में होने वाले दुष्प्रभावों से कैसे सुरक्षित रखा जाए।
इस हेतु शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय से चिकित्सकों का समूह प्रत्येक सेन्टरों पर उपचार हेतु 100 चिकित्सकों को भेजा गया है।
प्रत्येक सेन्टरों पर मरीजों को शपथ दिलाई गई कि वे कभी भी धूम्रपान एवं तंबाकू सेवन किसी भी प्रकार नहीं करेगें। किशोर अवस्था वाले बालक बालिकाओं की भी अपने परिवार को तम्बाकू से मुक्त रखने की शपथ दिलाई।
शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में आज कार्यक्रम की सहभागिता में आटो चालकों का भी चेकअप किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन में शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय, इन्दौर के प्राचार्य डॉ. देशराज जैन, साईन्टिफिक चेअर पर्सन डॉ. संध्या जैन, आई.डी.ए. इन्दौर के प्रेसीडेन्ट डॉ. दीपक अग्रवाल, आईडीए के सेकेटरी डॉ. अमित रावत, सी.डी.एच कन्वेनर डॉ. आदित्य मंगल आदि शामिल थे।
इस कार्यक्रम का आयोजन समन्वयक अधिकारी रीडर ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी विभाग शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय, इन्दौर डॉ. प्रशांति रेड्डी श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
कार्यकम्र का समापन शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय इन्दौर के पब्लिक हेल्थ डेन्टीस्टी विभाग की डॉ. वृन्दा सक्सेना, प्राध्यापक एवं लेक्चरर डॉ. कुलदीप सिंह राणा के साथ किया गया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।