शिवराज के मंत्री ने PM नरेंद्र मोदी को बताया अकबर जैसा महान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

MP:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट के मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना मुग़लकालीन शासक अकबर से की है. MP के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने PM नरेंद्र मोदी को अकबर के समान महान बताया है. वह यहीं नहीं रुके, उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश का सर्वश्रेष्ठ हीरा कहा.

दरअसल, गुना में लोकार्पण और भूमिपूजन का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में शिरकत करने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना पहुंचे थे. ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए मंच पर विशेष राजशाही कुर्सी का इंतज़ाम किया गया था. जब कार्यक्रम चल रहा था तब पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि अकबर के पास हीरे छांटने की क्षमता थी. अकबर इसलिए बड़ा था, क्योंकि उसके पास 9 हीरे थे. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उड्डयन मंत्रालय के लिए मध्यप्रदेश से सर्वश्रेष्ठ हीरा ज्योतिरादित्य सिंधिया के रूप में चुना है.

पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उड्डयन मंत्रालय को धरातल से उठाकर आसमान में पहुंचा दिया है. वहीं केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने कहा कि इस पार्टी में सेवा करने के लिए आए हैं. जब तक सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पूरी तरह से नहीं पहुंच जाता तब तक रुकेंगे नहीं. साथ ही कहा कि जिस सरकार ने जनकल्याण की बजाय खुद के कल्याण पर ध्यान दिया उसे बदलने के लिए 25 MLA और 6 मंत्रियों ने बलिदान दिया था.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।