कान्ह नदी की सुंदरता के लिए हटने को तैयार दुकानदार, नंदलालपुरा काम्प्लेक्स तैयार लेकिन शिवाजी मार्केट शिफ्टिंग नहीं

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। कान्ह नदी की सुंदरता को लोग सड़क पर से निहार सकें इसके लिए शिवाजी मार्केट की दुकानों का हटाया जाना है लेकिन दुकानदारों को नंदलालपुरा काम्पलेक्स तैयार होने के बावजूद वहां शिफ्टिंग नहीं हो रही है।
नगर निगम पिछले दो साल से कान्ह नदी सुधार योजना के तहत इन दुकानों को हटाना चाहता है लेकिन कार्य रूप में परिणित नहीं कर पा रहा है।
सुंदरलाल पटवा के मुख्यमंत्री रहते इन दुकानों के पीछे पत्थर की नक्काशी वाली दुकानें बनाई गई थी जो बेकार साबित हुई।
करोड़ों रूपया तब कान्ह नदी के गंदे पानी में डूब गया अब नदी में गंदे पानी को मिलने से रोकने के लिए सबसे पहले नाला टेपिंग की शुरूआत की गई।
इस काम की वजह से नदी में गंदा पानी मिलना रूका और बड़ी हद तक पानी साफ हुआ। नदी की गाद और गंदगी को भी निकाला गया।
कई उद्योगों का गंदा पानी नदी में मिलना रोका गया। जुर्माने किए गए। केमिकल का पानी भी बड़ी हद तक रूका लेकिन अब भी कई उद्यागों को कान्ह नदी किनारे से हटाने का काम बाकी है।
नदी सुधार योजना पूरी होने पर सड़क पर से चलने वाले नदी के सौंदर्य को देख सकेंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।