6 फरवरी को एक दूजे के होंगे सिद्धार्थ और कियारा 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Siddharth Kiara Wedding। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 6 फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम से समारोहों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
तस्वीरों में सिद्धार्थ और करण को ऑल-ब्लैक लुक में देखा जा सकता है वहीं नए साल की पार्टी के दौरान कियारा आडवाणी को भी एक शिमरी ग्रीन ड्रेस में देखा गया। कैप्शन में मनीष ने लिखा आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं।
वहीं करण जौहर ने भी नए साल की पार्टी की कुछ झलकियां अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरीज सेक्शन में भी शेयर की हैं। तस्वीरों में उन्होंने रानी मुखर्जी के साथ पोज दिया जिन्होंने अपनी आंखों पर मास्क लगाया हुआ था।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की बात करें तो दोनों को पहली बार पर्दे पर साल 2021 में आई फिल्म शेरशाह में साथ देखा गया था। हालांकि उन्होंने अपनी शादी की अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।