आरोपित विशेष बाल गृह से खिड़की तोड़ भागे छह नाबालिग, गंभीर अपराधों में थे लिप्त

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर में शनिवार को विशेष बालक गृह से खिड़की की जाली तोड़कर छह नाबालिग आरोपित जो कि गंभीर अपराधों में लिप्त थे, भाग गए। अधीक्षक राजीव द्विवेदी ने रविवार को हीरा नगर थाने में शिकायती आवेदन दिया। सभी लंबे समय से विशेष बालक गृह में रह रहे थे। भागे नाबालिग आरोपितों में इंदौर, देवास, खंडवा, रतलाम जिले के एक-एक और बड़वानी जिले के दो हैं। इनमें से खंडवा और बड़वानी के दोनों किशोरों पर पाक्सो और 307 के मामला दर्ज हैं। अन्य तीन के मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। हीरा नगर थाने के एसआइ कमल किशोर ने बताया कि आवेदन के आधार पर भागे किशोरों की तलाश की जा रही है।
अधीक्षक राजीव द्विवेदी ने बताया कि 13 नवंबर की रात किशोरों ने विशेष गृह के पीछे बने बाथरूम की खिड़की की ग्रिल निकाली और वहां से भाग गए। किशोरों ने भागने के पहले वहां रह रहे अन्य बाल कैदियों को भी फरार होने के लिए कहा था, लेकिन बाकी किशोर नहीं भागे। आरोपितों की तलाश में उनके घर और ठिकानों पर पुलिस पूछताछ करने पहुंची, लेकिन अभी तक किसी का भी सुराग नहीं लगा है। बाल अपराधी जिन जिलों के हैं, वहां की स्थानीय पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।

 

 

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।