Sports News – बतौर कप्तान आखिरी IPL मैच के बाद विराट ने कहा, खेलूंगा तो सिर्फ RCB के लिए (वीडियो)

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Sports News.  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को बतौर कप्तान आईपीएल खिताब दिलाने का उनका सपना भले ही टूट गया हो लेकिन विराट कोहली का कहना है कि वह जब तक इस टूर्नामेंट में खेलेंगे, इसी टीम के साथ जुड़े रहेंगे। आरसीबी को एलिमिनेटर मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोमवार को चार विकेट से हरा दिया। कोहली इस सत्र के बाद टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं।

उन्होंने मैच के बाद कहा ,‘‘ मैने टीम में ऐसा कल्चर तैयार करने की कोशिश की है जिसमें युवा आकर आक्रामक खेल दिखा सकें। मैने भारतीय टीम के लिये भी यही करने की कोशिश की है। मैं इतना ही कहूंगा कि मैने अपना 120 प्रतिशत टीम को दिया और बतौर खिलाड़ी इसके बाद भी देता रहूंगा।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अब अगले तीन साल के लिये नये सिरे से टीम बनाने का समय है। मैं आरसीबी के लिये ही खेलूंगा । मेरे लिए वफादारी बहुत मायने रखती है और इस टीम के साथ मेरा जुड़ाव आईपीएल में मेरे आखिरी दिन तक रहेगा।’’

केकेआर के हाथों करीबी हार के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ बीच के ओवरों में उनके स्पिनरों ने दबदबा बनाया और विकेट लेते रहे। हमने शुरूआत अच्छी की लेकिन उसे कायम नहीं रख सके। हमारी खराब बल्लेबाजी से ज्यादा उनकी उम्दा गेंदबाजी का मामला था ।’’

कोहली ने कहा ,‘‘ हमने आखिर तक कोशिश की लेकिन बल्लेबाजी में 15 रन पीछे रह गए और गेंदबाजी में कुछ बड़े ओवर से चूक गए। सुनील नारायण ने आज दिखा दिया कि वह आईपीएल में लगातार विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से क्यो हैं। नारायण, शाकिब और वरूण तीनों ने शानदार गेंदबाजी की और हमारे बल्लेबाज खुलकर खेल ही नहीं सके।’’

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।