Sports News – अंकुर भट्टाचार्य व तनीशा कोटेचा बने राष्ट्रीय यूथ टेबल-टेनिस चैम्पियन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Sports News. मप्र टेबल टेनिस संगठन तथा टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैम्प‍ियनश‍िप (सेन्ट्रल ज़ोन) के अभय प्रशाल में खेले गए रोचक फायनल में पश्चिम बंगाल के अंकुर भट्टाचार्य ने के.एल. आकाश (कर्नाटक) को 4-1 से हराकर अंडर-17 यूथ वर्ग की एकल ट्रॉफी जीती। यह उनका दूसरा राष्ट्रीय ख‍िताब है। वहीं महाराष्ट्र की गैर वरीयता प्राप्त तनीशा कोटेचा ने अपने ही राज्य की प्रीथा वर्तीकर को 4-1 से श‍िकस्त देकर अपना पहला राष्ट्रीय खिताब जीता।
शुक्रवार को खेले गए अंडर-17 बालक एकल फायनल में अंकुर भट्टाचार्य ने के.एल. आकाश को 11-5, 11-7, 7-11, 11-4, 11-6 से श‍िकस्त देकर ख‍िताबी सफलता अर्जित की। इसके पूर्व सेमीफायनल में के.एल. आकाश ने रोहित शंकर (कर्नाटक) को 8-11, 9-11, 11-4, 11-1, 11-13, 11-8, 11-8 से तथा अंकुर भट्टाचार्य ने सार्थ मिश्रा (यूपी) को 11-5, 11-5, 11-3, 11-7 से हराया था। इसी प्रकार यूथ गर्ल्स अंडर-17 फाइनल में तनीशा कोटेचा ने प्रीथा वर्तीकर को 13-11, 7-11, 11-9, 11-6, 11-6 से श‍िकस्त देकर ख‍िताबी सफलता अर्जित की। इसके पूर्व सेमीफ़ाइनल में तनीषा कोटेचा ने जेनिफर वर्गीस (महाराष्ट्र) को 11-6, 11-6, 9-11, 11-5, 12-10 से, प्रीथा वर्तिकर ने काव्याश्री भास्कर (तमिलनाडु) को 7-11, 8-11, 7-11, 11-9, 11-3, 13-11, 12-10 से श‍िकस्त दी। विजेता-उपविजेता खिलाड़‍ियों को 1.15 लाख रूपये की नगद ईनामी राशि एवं आकर्षक ट्राफी प्रदान की गई। स्पर्धा का समापन व पुरस्कार वितरण भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के उपाध्यक्ष ओम सोनी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता केरल टेबल टेनिस संगठन के अध्यक्ष एन.गणेशन ने की। इस अवसर पर मप्र टेबल टेनिस संगठन के महासचिव जयेश आचार्य, अतुल दुबे, प्रमोद गंगराडे, भरत शर्मा, नीलेश वेद विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संचालन गौरव पटेल ने किया व आभार अमित कोटिया ने माना।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।