Sports News – धोनी की CSK को BCCI ने दिया झटका, मुंबई खुश

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

आईपीएल 2022 की तैयारियां अपने चरम पर है. सभी 10 टीमों ने अपने प्लेयर्स की लिस्ट बोर्ड को दे दी है. टीमों के साथ BCCI भी अपनी तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता, इसलिए बोर्ड अभी से आईपीएल के आयोजन को लेकर सभी टीमों के मालिकों के साथ लगातार मीटिंग कर रहा है.

जैसे ये तो साफ़ है कि बोर्ड आईपीएल भारत में ही कराना चाहता है. लेकिन देश में कोरोना की तीसरी लहर चल रही है, इसलिए BCCI ने ये फैसला किया है कि इस बार आईपीएल सिर्फ मुंबई में कराया जाए. क्योंकि दूसरी लहर में हम देख चुके हैं कि ट्रैवलिंग के दौरान प्लेयर्स कोरोना से नहीं बच पा रहे थे. इसलिए बोर्ड अब कोई भी रिस्क लेने के मूड में नहीं है.

लेकिन आईपीएल केवल एक शहर में कराने वाला फैसला कुछ टीमों के लिए खुशखबरी ले कर आया है कुछ के लिए समस्या खड़ी कर दी है. जैसे समस्या की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स इस फैसले से थोड़ा चिंतित जरूर होगी. क्योंकि टीम को स्पिनर्स का रोल पसंद आता है. चेन्नई की टीम ने अपने ग्राउंड के हिसाब से प्लेयर्स को रिटेन किया था, जिसमें 2 स्पिनर्स शामिल हैं. अब जब मुंबई में आईपीएल है तो शुरुआती मैचों में तेज गेंदबाजों का ही जलवा देखने को मिल सकता है. इसलिए धोनी की मेगा ऑक्शन पर है. अपनी टीम के साथ बेहतरीन तेज गेंदबाज जोड़ना चाहेंगे.

वहीं बात खुशी की करें तो रोहित शर्मा की टीम अपने आप को लकी टीम मान रही होगी, क्योंकि टीम मुंबई के मैदान को बहुत ही अच्छे तरीके से जानती है. रोहित शर्मा की कप्तानी के लिए भी बहुत आसानी हो जाएगी. ऐसे में जिस टीमों ने अपने स्पिनर्स को अपने साथ रखा है वो थोड़ा परेशान जरूर होंगी. अब मेगा ऑक्शन ही उनकी इस परेशानी को दूर कर सकता है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।