Sports News – Cristiano Ronaldo ने मैच के दौरान आयरलैंड के खिलाड़ी को मारा थप्पड़, देखें विडियो

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Ronaldo इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल मारने वाले प्लेयर बने

सदभावना पाती
पुर्तगाल के महान फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया है। यह दिग्गज खिलाड़ी इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल दागने वाला खिलाड़ी बन गया है। वर्ल्ड कप 2022 क्वालीफायर में आयरलैंड के खिलाफ रोनाल्डो ने 2 शानदार गोल दागकर ये उपलब्धि हासिल की। रोनाल्डो के 2 गोल के दम पर ही उनकी टीम ने ये मुकाबला 2-1 से जीता। अब उनके इंटरनेशनल फुटबॉल में 111 गोल हो गए हैं। उन्होंने ईरान के अली देई काे पीछे छोड़ा है। उनके नाम 109 गोल का रिकॉर्ड था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन दोनों के अलावा अन्य कोई फुटबॉल खिलाड़ी 100 गोल के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया है। रोनाल्डो ने यूरो कप के दौरान सबसे अधिक गोल दागने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी।

इस बीच आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रोनाल्डो आयरलैंड के खिलाड़ी O’Shea को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद भी रोनाल्डो को रेड कार्ड नहीं दिखाया गया। इससे आयरलैंड के फैंस काफी भड़क गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई कमेंट किए।

एक ने कहा: ” अगर ये प्रीमियर लीग में मैच होता तो यह एक लाल कार्ड था।”

एक समर्थक ने रेफरी से सवाल किया: “यह रेड कार्ड कैसे नहीं है?”

एक अन्य समर्थक ने लिखा: “एक खिलाड़ी के लिए जो सम्मान और जुनून के बारे में है, यह एक शर्मनाक कार्य है।”

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।