Sports News – अनुष्का का जानवरों के प्रति समर्पण और प्रेम की मै प्रशंसा करता हूं : कोहली

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

विराट कोहली फाउंडेशन ने यहां मड, मलाड में आवारा पशुओं के लिए एक ट्रामा रिहैब सेंटर का उद्घाटन किया है। इस साल की शुरूआत में, भारतीय कप्तान कोहली ने कहा था कि वह मुंबई में दो पशु देखभाल सुविधाएं स्थापित कर रहे हैं। कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को शहर में आवारा जानवरों के सामने आने वाली कठिनाइयों को देखने का श्रेय दिया।अभिनेत्री अनुष्का ने कई मौकों पर जानवरों के कल्याण उनके अधिकारों के प्रति अपना समर्थन दिया है। अनुष्का के जानवरों के प्रति दीवानगी से प्रेरित होकर कोहली अपने फाउंडेशन के जरिए आवारा जानवरों की मदद करने के मौके तलाश रहे हैं। कोहली ने बयान जारी कर कहा, मैं जानवरों के कल्याण के प्रति अनुष्का के समर्पण की प्रशंसा करता हूं मैंने उनसे प्रेरणा ली है। हमारे शहर के आवारा जानवरों के लिए एक सुरक्षित जगह बनाना हमारा सपना है। हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि सेंटर तैयार है इस नेक पहल के माध्यम से बदलाव लाने की उम्मीद है।

सेंटर में घायल आवारा जानवरों का इलाज होगा दस विशेषज्ञों की एक टीम विवाल्डिस एनिमल हेल्थ वॉयस ऑफ स्ट्रे एनिमल्स के सहयोग से ऑपरेशन चलाने के लिए प्रभारी होगी। इस बीच, विवाल्डिस एनिमल हेल्थ के संस्थापक सीईओ कुणाल खन्ना ने कहा, हमने 21 अप्रैल को पहले विराट कोहली फाउंडेशन आवाज के साथ अपने जुड़ाव की घोषणा की थी पूरी टीम ने यह सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास किया है कि हम सिर्फ पांच महीने बाद अपने पहले ट्रॉमा एंड रिहेब सेंटर के साथ तैयार हों। मैं अनुष्का कोहली का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने आवारा जानवरों को लगातार समर्थन दिया, क्योंकि हम आने वाले समय में कई पहलों के साथ अपने जुड़ाव को आगे बढ़ा रहे हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।