Sports News Indore – शहर में करीब 10 साल बाद होने जा रही राष्ट्रीय बास्केटबॉल स्पर्धा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

-भारतीय टीम का चयन इंदौर में होगा।
राष्ट्रीय स्पर्धा के दौरान 800 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती।
 राज्य सीनियर स्पर्धा में 600 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब देश का बास्केटबॉल का केंद्र भी बनता जा रहा है। इंदौर में उपलब्ध सुविधाओं को देखते हुए न सिर्फ राज्य संगठन बल्कि भारतीय बास्केटबॉल संगठन भी इंदौर की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है।
यही कारण है कि कोरोना संक्रमण कम होने के बाद शहर में एक के बाद एक स्पर्धाएं होने जा रही हैं। इस क्रम में जूनियर राष्ट्रीय स्पर्धा, पश्चिम क्षेत्र सीनियर स्पर्धा और राज्य सीनियर स्पर्धा शामिल हैं।
मप्र बास्केटबाल संगठन के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह गिल और महासचिव अविनाश आनंद ने बताया कि इंदौर में उपलब्ध सुविधाओं की देशभर में तारीफ होती है। यहां एक ही परिसर में बास्केटबाल का स्टेडियम और कई कोर्ट उपलब्ध हैं।
इसी कारण करीब 10 साल के बाद इंदौर में राष्ट्रीय सीनियर स्पर्धा होने जा रही है। पिछली बार वर्ष 2012 में इंदौर में राष्ट्रीय स्पर्धा हुई थी, जिसकी मेजबानी एमरल्ड हाइट्स स्कूल ने की थी।
वहीं वर्ष 2010 में राष्ट्रीय स्पर्धा बास्केटबाल कॉम्प्लेक्स में खेली गई थी। अब 4 से 10 जनवरी 2022 तक नेशनल बास्केटबॉल एकेडमी के सहयोग से राष्ट्रीय स्पर्धा बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में खेली जाएगी। इस दौरान बालक और बालिका वर्ग में देश के सभी दिग्गज खिलाड़ी शहर में चुनौती पेश करेंगे।
टूर्नामेंट में 800 से खिलाड़ियों और अधिकारियों सहित करीब 1000 लोग शिरकत करेंगे। इसी स्पर्धा के आधार पर भारतीय टीम का चयन इंदौर में होगा।
राष्ट्रीय सीनियर स्पर्धा से पहले नवंबर माह में राज्य सीनियर स्पर्धा भी इंदौर में ही होगी। नए प्रारूप के तहत इसमें सभी संभागों की शीर्ष तीन टीमों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा मप्र पुलिस, रेलवे, एलएनआइपी और ईएमई की टीमों को सीधे प्रवेश मिलेगा।
स्पर्धा में महिला और पुरुष दोनों वर्गों की टीमें चुनौती पेश करेंगी। इस दौरान करीब 600 खिलाड़ी और अधिकारी शामिल होंगे। संगठन अध्यक्ष गिल ने बताया कि पश्चिम क्षेत्र सीनियर स्पर्धा की मेजबानी भी इंदौर को सौंपी गई है। इसमें छह राज्यों की टीमें हिस्सा लेती हैं। सीनियर वर्ग में होने वालाी इस स्पर्धा में मप्र के अलावा छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा की टीमें हिस्सा लेंगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।