Sports News – खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग-2021-22 (अंडर-21) द्वितीय चरण-लखनऊ

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

म.प्र. हॉकी अकादमी ने ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर को 2-0 से परास्त किया

भोपाल । लखनऊ में खेली जा रही खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग के अंतर्गत आज ग्रुप-बी में मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी और ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई परफारमेंस सेंटर की टीम के मध्य काफी कश्मकश मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ने नवल टाटा हॉकी हाई परफारमेंस सेंटर को 2-0 से पराजित किया।
आज खेले गए मुकाबले के पहले क्वार्टर में म.प्र. हॉकी अकादमी की खिलाड़ी ऋतिका सिंह ने मैच के 14वें मिनट में एक फील्ड गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। मैच के दूसरे और तीसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। चौथे क्वार्टर के 55वें मिनट में म.प्र. हॉकी अकादमी की खिलाड़ी ऋतिका सिंह ने टीम के लिए दूसरा फील्ड गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया और टीम को विजय दिलाई। ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई परफारमेंस सेंटर की टीम मैच में कोई गोल नहीं कर सकी। इस जीत के साथ मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी की टीम ने अब तक 2 जीत और एक ड्रॉ के साथ 7 अंक हासिल कर लिए है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।