Sports News – इंस्टाग्राम पर 150 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छूने वाले पहले एशियाई सेलिब्रिटी बने कोहली

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
 
 
सदभावना पाती
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहलीके नाम एक और रिकार्ड दर्ज हो गया है। ये रिकार्ड क्रिकेट से जुड़ा हुआ नहीं बल्कि उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स से जुड़ा है। कोहली 150 मिलियन से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाले एशिया महाद्वीप के पहले सेलिब्रिटी बन गए। इसके साथ ही वो विश्व के पहले क्रिकेटर हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 150 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। वहीं वो विश्व के चौथे ऐसे एथलीट हैं। जिनके 150 मिलियन फॉलोवर्स है। विराट के चाहने वाले सिर्फ भारत में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं।
कोहली इस समय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज होने के साथ सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाले क्रिकेटर भी बन गए हैं। अन्य क्रिकेटर के 50 मिलियन फॉलोअर्स भी नहीं हैं। कोहली अभी इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं, वह सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एशियाई खिलाड़ी हैं। पुर्तगाल के फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो 337 मिलियन फॉलोअर्स के साथ स्पोर्ट्स में टॉप पर हैं।
इंस्टाग्राम पोस्ट से सर्वाधिक कमाई वाली लिस्ट में किस स्थान पर?
बता दें कि इंस्टाग्राम पोस्ट से सर्वाधिक कमाई करने वाले टॉप 30 ग्लोबल सेलिब्रिटीज की लिस्ट कोहली दुनिया के 19वें स्थान स्थान पर हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनकी हर पोस्ट से कमाई करीब 5 करोड़ रुपए होती है। इस लिस्ट में प्रियंका 27वें स्थान पर है और उनकी हर पोस्ट से करीब 3 करोड़ रुपये कमाई होती है। कोहली निस्संदेह दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।