Sports News – म. प्र. हैंडबॉल एसोसिएशन की एड – हॉक समिति का गठन हुआ।

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

डॉ हरदीप सिंह रुप्पल् संयोजक नियुक्त

सदभावना पाती स्पोर्ट्स न्यूज़. हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया से संबद्ध इकाई, मध्य प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव और उनके पदाधिकारी फेडरेशन विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण 12 सितंबर 2021 को बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित आकस्मिक आम सभा की बैठक में, इमरजेंट जनरल बॉडी ने हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के संविधान के अनुसार मध्य प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन को निलंबित कर दिया और एड-हॉक समिति का गठन किया।

एड – हॉक समिति में निम्नलिखित सदस्य हैं:-
1. विजय सिंह चौधरी अध्यक्ष
2. डॉ हरदीप सिंह रुप्पल् संयोजक
3. श्रीमती पूजा पाटीदार
4. तर्देसजवार महावर
5. संदीप घाडगे
6. एस एस चौहान
7 विजय रावल

ज्ञात हो की  दिनांक 20 अगस्त, 2021 को एसी पंडित मेमोरियल हाल सेक्टर-7 चंडीगढ़ में भारतीय हैंडबॉल संघ (एचएफआई) की इमरजेंट एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता एचएफआई अध्यक्ष ए.जगनमोहन राव ने की।  इस बैठक में एचएफआई महासचिव प्रीतपाल सिंह सलूजा के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों पर चर्चा के बाद उनके निलंबन का फैसला लिया गया था । तत्पश्चात 12 सितम्बर को लखनऊ के के डी सिंह बाबु स्टेडियम में हुई जनरल बाडी मिटिंग में मध्यप्रदेश हेंडबाल एसोसिएशन एवं आफिस बियर्स को भी भंग कर दिया गया ।

एड – हॉक समिति के गठन पर मध्य प्रदेश के सभी जिला संघ के प्रतिनिधि दीपक जैन टीनू,जगदीश जोशी,मो. इब्राहीम खान, नरेन्द्र यादव, राजकुमार सेंगर, पवन शर्मा, बबली ठाकुर, नौशाद अली, प्रदीप परगी, संदीप भंडारी, चमकौर सिंह, दीपक सेंगर आशीष रघुवंशी,गीता ठाकुर,अर्जुन लाम्बा,दीपेश पवार,राहुल चित्रे, रणबीर सिंह ,आशीष गुप्ते ,पंकज पांडे ,सूरज यादव् और अन्य ने बधाई दी |

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।