Sports News – म.प्र. राज्य सेलिंग अकादमी की खिलाड़ी रितिका दांगी तथा नेहा ठाकुर ने जीता स्वर्ण एवं कांस्य पदक

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

एशियन सेलिंग चैम्पियनशिप, अबू धाबी-2022

भोपाल। अबू धाबी में 27 फरवरी से 6 मार्च, 2022 तक खेली गयी एशियन सेलिंग चैम्पियनशिप में म.प्र. राज्य सेलिंग अकादमी की खिलाड़ी रितिका दांगी ने  ILCA-4(लेजर 4.7 क्लास बोट) इवेन्ट में स्वर्ण पदक अर्जित किया।
वहीं अकादमी की सेलर नेहा ठाकुर ने इसी इवेन्ट में कांस्य पदक अर्जित कर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन किया। भारतीय सेलिंग टीम ने एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाय कर लिया है।
प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने सेलिंग अकादमी की खिलाड़ी रितिका दंागी एवं नेहा ठाकुर के एशियन चैम्पियनशिप में पदक जीतने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने कहा कि अकादमी की दोनों खिलाड़ियों नेे सिद्ध कर दिया कि एशियन गेम्स के लिए हमारी तैयारी सही दिशा में जा रही है।
रितिका दांगी ताजपुरा गांव, नरसिंहगढ़ तहसील जिला राजगढ़ की निवासी है। इनके पिता पेशे से कृषक है। वहीं नेहा ठाकुर अमलाताज गांव, हाटपिपलिया तहसील जिला देवास की निवासी है। इनके पिता भी पेशे से कृषक है।
म.प्र. सेलिंग अकादमी मुख्य प्रशिक्षक अर्जुन एवं विश्वामित्र अवार्डी जी.एल. यादव ने बताया कि रितिका एवं नेहा दोनों ही खिलाड़ी एशियन गेम्स में पदक की प्रवल दावेदार है। अभी तक हुए तीन में से दों ट्रायल में दोनों ही खिलाड़ी प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।