Sports News – नीरज चोपड़ा ने युवा छात्रों को किया प्रेरित, प्रधानमंत्री मोदी ने सराहना की

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारीफ की है. वह एक स्कूल में युवा विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए पहुंचे थे. पीएम मोदी ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से खेल और व्यायाम के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक स्कूल में युवा विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की तारीफ की. पीएम मोदी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से रविवार को नीरज चोपड़ा का एक वीडियो क्लिप शेयर किया गया. नीरज की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से खेल और व्यायाम के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी.
पीएम नरेंद्र मोदी की प्रशंसा उस वक्त आई है, जब एक दिन पहले इस भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक राष्ट्रीय मिशन शुरू करने के लिए गुजरात के अहमदाबाद शहर के एक स्कूल का दौरा किया. इस मिशन के तहत प्रसिद्ध खिलाड़ी देश के स्कूलों का दौरा करेंगे ताकि विद्यार्थियों को संतुलित आहार, तंदरुस्ती और खेल के महत्व के बारे में जागरूक किया जा सके. चोपड़ा के स्कूल दौरे और विद्यार्थियों के साथ उनकी बातचीत पर मोदी ने ट्वीट किया, ‘आइए हम जोश बरकरार रखें और अपने युवाओं को खेल के मैदान पर चमकने के लिए प्रेरित करें.’
टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट चोपड़ा को युवा छात्रों को भाला फेंकने के लिए प्रोत्साहित करने के बारे में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘शानदार पल.’ प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘युवा छात्रों के बीच जाने और उन्हें खेल और फिटनेस के लिए प्रेरित करने के लिए नीरज चोपड़ा की यह एक बेहतरीन पहल है. इस तरह के प्रयास से खेलकूद और व्यायाम के प्रति उत्सुकता बढ़ेगी.’
गुजरात सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि चोपड़ा ने अहमदाबाद के संस्कारधाम स्कूल का दौरा किया और 75 विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ बातचीत की, जो इस पहल के तहत वहां एकत्र हुए थे. इस पहल के तहत सभी ओलंपिक और पैरालंपिक खिलाड़ियों से दो साल में 75 स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ बातचीत करने का विचार है ताकि युवाओं को ’संतुलित आहार’ लेने और फिटनेस गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जा सके.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।