भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत भारत का नाम रोशन किया। अब उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
नीरज का नाम साल से सबसे बड़े खेल अवार्ड लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया है। वह भारत की तरफ से इस प्रतिष्ठित अवार्ड पाने के लिए नॉमिनेशन पाने वाले महज तीसरे भारतीय हैं।
मंगलवार 2 फरवरी 2022 को भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा इस बात की जानकारी दी गई साई के ट्विटर हैंडल के नीरज के इस साल इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए नॉमिनेट होने की बात उनके तमाम फैंस के साथ साझा की गई। इस अवार्ड के लिए नॉमिनेट होने वाले नीरज भारत के तीसरे खिलाड़ी हैं। भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को इससे पहले इस सम्मान के लिए नामित किया गया था। वहीं साल 2009 में महिला पहलवान विनेश फोगाट को भी नॉमिनेशन मिला था।
क्या है लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स
लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स हर साल दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है। इसे पूरे साल खेल जगह में असाधारण प्रदर्शन कर उपलब्धियों को हासिल करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित दिया जाता है। इस अवार्ड की शुरुआत साल 1999 में लॉरियस स्पोर्ट फॉर गुड फाउंडेशन के संस्थापक डेमलर और रिकेमॉन्ट द्वारा की गई थी।