Sports News – विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: पहलवान पिंकी को कांस्य पदक के मुकाबले में जेना से मिली शिकस्त

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Sports News. पूर्व एशियाई चैंपियन पिंकी (76 किग्रा) का विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पदक जीतने का सपना अधूरा रह गया। पिंकी को कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में अमेरिका की जेना रोस बुरकर्ट के हाथों 2-5 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। पिंकी इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पांचवीं महिला पहलवान बनने के लिए चुनौती पेश कर रही थी।

हैनी कुमारी (50 किग्रा) सहित भारत की युवा पहलवानों ने विश्व चैंपियनशिप में निराश किया। हैनी ने कोरिया की मिरान चियोन के खिलाफ 9-2 की जीत के साथ शुरुआत की लेकिन क्वार्टर फाइनल में रूस की नादेजदा सोकोलोवा के खिलाफ वह सिर्फ 35 सेकंड में हार गईं।

सोकोलोवा ने शुरुआती 15 सेकंड में ही 6-0 की बढ़त बना ली और इसके बाद उन्हें मुकाबला अपने नाम करने में अधिक समय नहीं लगा। पूजा (53 किग्रा) को जापान की अकारी फुजिनामी से हार मिली, जिन्होंने अपने कॅरिअर में अब तक कोई मुकाबला नहीं गंवाया है। भतेरी (65 किग्रा) को रूस की दिनारा कुदाएवा सेलिखोवा के खिलाफ 0-8 से मात मिली। किरन (76 किग्रा) ने कोरिया की किम कोली को 6-0 से हराकर शुरुआत की लेकिन अंतिम-8 में अमेरिका की एडेलिन मारिया ग्रे ने उन्हें चित्त कर दिया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।