18 राज्यों में फैला, 20 करोड़ के साइबर फ्रॉड गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 300 मोबाइल 10 लाख नगद जब्त, गृहमंत्री क्या बोले देखें

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

मध्यप्रदेश की बालाघाट पुलिस ने अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बालाघाट पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 20 करोड़ ‌की साइबर ठगी का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए इनके पास से 300 से अधिक मोबाइल,10 लाख नगद,75 से अधिक क्रेडिट कार्ड जब्त करने के साथ 30 से ज्यादा बैंक खाते फ्रीज किए है। पुलिस ने गिरोह के 700 से अधिक ऑपरेटर को चिन्हित किया है
इस मामले में पूरे देश मे 20 करोड़ से अधिक के मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का खुलासा हुआ है जिसका नेटवर्क 18 राज्यों में फैला हुआ है। बालाघाट एसपी अभिषेक तिवारी के मुताबिक गृह मंत्रालय के इनपुट पर मध्यप्रदेश, झारखंड और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों की पुलिस की संयुक्त में साइबर धोखाधड़ी के बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है,जिसमें 700 से अधिक ऑपरेटर थे। खुफिया इनपुट की जानकारी के अनुसार गिरोह देश के 18 से अधिक राज्यों में लोगों को अपना शिकार बना रहा था। पुलिस ने‌ साइबर ठगी नेटवर्क के 8 मुख्य संचालकों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें बालाघाट से दो, झारखंड से 4 और आंध्र प्रदेश से दो आरोपी शामिल है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आयकर विभाग और ईडी से भी संपर्क किया हैं |

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

बालाघाट पुलिस के इस बड़े खुलासे पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि साइबर फॉड की शिकायत पर मध्यप्रदेश पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बालाघाट जिले में 20 करोड़ की साइबर हेराफेरी का खुलासा किया है जो 18 राज्यों में चल रहा था। इस मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इस पूरे गिरोह में 700 से 800 लोगों के शामिल होने का अंदेशा है। बालाघाट की पुलिस दूसरे राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर गिरोह की परत खोल रही है और इस मामले में और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। गृहमंत्री ने लोगों से अपील की है कि किसी भी हालत में ओटीपी शेयर नहीं करें और अगर कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हुआ हो तो वह बालाघाट पुलिस से संपर्क करें।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।