जल्द घोषित होगी महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जिला अध्यक्षों की भी होगी घोषणा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 भोपाल। मप्र कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। अप्रैल के आखिर तक मप्र महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित हो सकती है। प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जिला अध्यक्षों के नाम की भी घोषणा होगी। कार्यकारिणी को लेकर मंथन अंतिम चरण में है। नई कार्यकारिणी महिलाओं को कांग्रेस पार्टी के साथ जोडऩे का काम करेंगे। सरकार के खिलाफ आधी आबादी को एकजुट करने का प्रयास करेंगे।
बता दें कि इससे पहले भारी अंतर विरोध के चलते कांग्रेस आलाकमान को महिला कांग्रेस कमेटी को भंग करना पड़ा था। तत्कालीन महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल को पद से हटा कर विभा पटेल को नया अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि पहले से बनाई गईं 4 उपाध्यक्षों नूरी खान, रश्मि पवार, कविता पांडे और जमुना मारवाई को पद पर बने रहने दिया गया था।
30 दिन भी नहीं चल पाई थी कार्यकारिणी
बता दें अर्चना जायसवाल ने 30 जनवरी को कार्यकारिणी का गठन किया था। हालांकि उसके बाद से ही कुछ नियुक्तियों को लेकर इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में महिला कांग्रेस में असंतोष फैल गया था। महिला कांग्रेस कार्यकारिणी में अपनी या अपनों की नियुक्ति न होने से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया था। इसी कारण मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस पर ये कार्रवाई की गई थी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।